{"_id":"5d29f4918ebc3e6c914aaafe","slug":"after-approval-of-phase-4-of-delhi-metro-dmrc-has-been-preparing-for-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेज-4 के निर्माण कार्य में जुटी डीएमआरसी, कॉरिडोर की लंबाई होगी 60 किलोमीटर से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेज-4 के निर्माण कार्य में जुटी डीएमआरसी, कॉरिडोर की लंबाई होगी 60 किलोमीटर से अधिक
Sat, 13 Jul 2019 08:41 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 13 Jul 2019 08:41 PM IST
सार
-कॉरिडोर निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधकों की हुई प्रतिनियुक्ति
-मौजपुर-मजलिस कॉरिडोर के लिए अगले सप्ताह जारी होगा टेंडर
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : twitter
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 की मंजूरी मिलने के साथ ही डीएमआरसी निर्माण की तैयारियों में जुट गई है। फिलहाल इस फेज के तीन कॉरिडोर को ही मंजूरी मिली है। निर्माण की प्राथमिक गतिविधियों पर परियोजना प्रबंधकों ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने फेज-4 के निर्माण की रूपरेखा पहले से ही तैयार की हुई है, इस प्रोजेक्ट को अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का काम शुरू होने में आ रही दिक्कतें भी दूर हो गई हैं। फेज-4 में फिलहाल सरकार की ओर से जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम, मौजपुर-मजलिस पार्क और एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के निर्माण की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक फेज-4 के तहत आने वाले जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर के 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों और पुल के निर्माण के लिए सिविल टेंडर पिछले सप्ताह जारी किया गया। इस फेज का यह पहला कॉरिडोर है। इसके निर्माण के लिए सिविल टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डीएमआरसी अब इस फेज के दूसरे कॉरिडोर मौजपुर-मजलिस पार्क के निर्माण के लिए अगले सप्ताह टेंडर प्रक्रिया जारी करने तैयारी में जुटी हुई है। इस कॉरिडोर को पूरी तरह एलिवेटेड बनाया जाएगा और इस पर आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही कृष्णा पार्क मेट्रो स्टेशन और इसके साथ टीबीएम कार्य के निर्माण कार्य के लिए भी निविदा जल्द मंगाई जाएगी।
फेज-4 के तीनों कॉरिडोर के निर्माण का कार्य तेजी से शुरू करवाने के लिए डीएमआरसी ने मुख्य परियोजना प्रबंधकों और परियोजना प्रबंधकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इंजीनियर्स की टीमें विभिन्न चरणों में मेट्रो पिलर बनाने वाली जगह की मिट्टी की जांच, सड़क सर्वेक्षण, उपयोगिता और भूमि की आवश्यकताओं की पहचान, निर्माण डिजाइनों को अंतिम रूप देना और निविदा दस्तावेज तैयार करना आदि गतिविधियां पर कार्य कर रही हैं।
फेज-4 के तीनों कॉरिडोर की लंबाई है 61.67 किमी
डीएमआरसी ने फेज-4 के तहत 104 किमी के दायरे में कुल छह कॉरिडोर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से फिलहाल तीन कॉरिडोर को ही मंजूरी मिली है। इनमें जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर की लंबाई 28.92 किमी है। एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर की लंबाई 20.20 किमी है और तीसरे कॉरिडोर मौजपुर-मजलिस पार्क की लंबाई 12.55 किमी है।