{"_id":"5d402aea8ebc3e6cfd189906","slug":"after-amrapali-unitech-project-can-be-complete-by-nbcc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के बाद यूनिटेक के 22 हजार खरीदारों को मिल सकता है, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करेगा एनबीसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के बाद यूनिटेक के 22 हजार खरीदारों को मिल सकता है, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करेगा एनबीसीसी
Tue, 30 Jul 2019 05:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली की तर्ज पर यूनिटेक के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) को दी जा सकती है। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यूनिटेक के प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम एनबीसीसी को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
लिहाजा शीर्ष अदालत ने यूनिटेक के फ्लैट खरीदारों से इस पर सुझाव देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर पेश अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि एनबीसीसी यूनिटेक की अधूरी परियोजनाओं को अपने हाथ में ले सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने पीठ के समक्ष एक प्रस्ताव रखा। इसके मुताबिक, एनबीसीसी को एडवांस के तौर पर 50 करोड़ रुपये दिया जाए और निर्माण कार्य पूरा करने के बाद कमीशन के तौर पर मिलने वाली रकम को इसमें समाहित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वेणुगोपाल ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का सुझाव दिया, जो निर्माण कार्य की निगरानी करेगी। इसके बाद पीठ ने फ्लैट खरीदारों से सुझाव मांगे।
पिछले दिनों शीर्ष अदालत ने आम्रपाली समूह का रेरा पंजीकरण रद्द कर उसके प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी एनबीसीसी को दी थी। फ्लैट खरीदारों की ओर से पेश हुए वकील एमएल लाहौटी ने कहा कि यूनिटेक के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में 22 हजार फ्लैटों का निर्माण बाकी है। ऐसे एनबीसीसी को गंभीरता से पूरे काम को अंजाम देने की जरूरत है।