आखिरकार गरीब लड़की की हुई शादी, राज खुलने पर बोला दूल्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौला गांव निवासी बिटिया की बुधवार को शादी धूमधाम से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शादी में जरूरी सामान दिया।
युवती और उसके परिजनों ने आर्थिक मदद मिलने के बाद सीएम को दुआएं दी। शादी में प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि शादी जब तक संपन्न नहीं हुई तब तक प्रशासन ने नजर रखी, क्योंकि प्रशासन को डर था कि बिटिया की दो बार शादी टूट चुकी।
तीसरी बार अगर ऐसी कोई बात हो गई तो जवाब देना भारी पड़ जाएगा। हालांकि बुधवार को भी पीएमओ की तरफ से कोई आर्थिक मदद के लिए संदेश नहीं आया। शादी के लिए एक निजी गेस्ट हाउस को बुक किया गया था।
राज खुलने पर बोला दूल्हा
सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से युवती को जरूरी मदद दे दी गई है। किसी प्रशासनिक अधिकारी की शादी में जाने की कोई योजना नहीं थी।
‘दूल्हा बोला, एक जोड़े में ले जाता’-
युवती का शुरुआत से ही प्रयास रहा कि उसका नाम और पता न छापा जाए ताकि ससुराल वालों को इस बारे में कोई जानकारी हो। बताया जाता है कि दूल्हा को जब यह जानकारी हुई कि इस तरह से युवती ने आर्थिक मदद मांगी है तो उसने कहा कि यह सब करने क्या जरूरत थी।
कहकर दो देखते, सिर्फ एक जोड़े में ही शादी करके ले जाता। युवती बार-बार मीडिया से भी यही कहती रही कि आप लोग खूब छापो, तो मदद मिल जाएगी। यही कारण रहा कि अधिकारियों ने भी शादी में जाना उचित नहीं समझा, क्योंकि युवती बार बार बयान भी बदलती पाई गई।