फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After AIIMS due to Coronavirus there is ban on surgery and special clinics in RML

कोरोना का असर: एम्स के बाद आरएमएल में सर्जरी और विशेष क्लीनिक पर लगी रोक, ओपीडी पंजीयन के समय में भी कटौती

Mon, 10 Jan 2022 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 07:34 PM IST
सार

स्टाफ की कमी और मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरएमएल अस्पताल ने सर्जरी और विशेष क्लीनिक पर रोक लगा दी है। इसके अलावा अस्पताल में ओपीडी पंजीयन भी अब सुबह आठ से 10 बजे तक ही करने का निर्णय लिया गया है।
 

विज्ञापन
After AIIMS due to Coronavirus there is ban on surgery and special clinics in RML
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की वजह से स्टाफ की कमी और मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने सर्जरी और विशेष क्लीनिक पर रोक लगा दी है। इससे पहले दिल्ली एम्स ने भी चिकित्सीय सेवाओं पर पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन


सोमवार को आरएमएल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदिनी दुग्गल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि पहले से तय ऑपरेशन पर तत्काल अनिश्चितकालीन तक के लिए रोक लगाई जा रही है। इसके अलावा दोपहर में चलने वाले सभी विशेष क्लीनिक पर फिलहाल रोक लगाई गई है। जब तक कोरोना के मामलों में कमी नहीं आती है तब तक यह निर्देश लागू रहेंगे। इसके अलावा अस्पताल में ओपीडी पंजीयन भी अब सुबह आठ से 10 बजे तक ही करने का निर्णय लिया है। कुछ दिन पहले तक अस्पताल में सुबह आठ से 11.30 बजे तक पंजीयन किए जा रहे थे लेकिन इसके बाद यह समय कम होकर 10.30 बजे तक लाया गया और अब 30 मिनट की और कटौती की गई है। 
विज्ञापन

 

संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्य कर्मचारी

डॉ. दुग्गल ने बताया कि उनके यहां लगातार स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर एक कमेटी का गठन भी किया है। इसमें सभी वरिष्ठ डॉक्टर व फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। यह कमेटी रोजाना विभाग वार स्टाफ की समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर इनकी सिफारिशों के आधार पर फैसले भी लिए जाएंगें। 


 

देखते ही देखते लग गई मरीजों की लाइन

सोमवार सुबह आरएमएल अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ थी। ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने इन्हें बाहर ही रोक दिया। देखते ही देखते मरीजों की लाइन गेट तक पहुंच गई। यहां मरीजों से बातचीत में पता चला कि आसपास सभी अस्पतालों में चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में इनके पास यहां आने के अलवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भी वेटिंग

कुछ मरीजों ने कहा कि उन्हें 10 जनवरी को अस्पताल में आकर दिखाने की डेट मिली थी इसलिए वह यहां तक आए हैं। ओपीडी में ही मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष ने बताया कि इस समय उनके यहां ज्यादातर ओपीडी रोगी वायरल संक्रमण ग्रस्त हैं। ऐसे में इन रोगियों में कोरोना की पहचान करपाना काफी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर भी वेटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके यहां अस्पताल में तीन दिन बाद रिपोर्ट मिल रही है। इसकी मुख्य वजह लैब स्टाफ में से कई संक्रमित होने के अलावा सैंपल की संख्या रोजाना अधिक मिलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed