फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After a late night party Assam women slept found dead

देर रात पार्टी करने के बाद सोई महिला, मिली लाश

Wed, 10 Feb 2016 11:30 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
After a late night party Assam women slept found dead

जनकपुरी में रहने वाले पति के दोस्त के घर असम से आई एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे सोमवार दोपहर अचेतावस्था में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस के अनुसार दोपहर में डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

देर रात अनिरूद्ध के दोस्त के घर पर पार्टी हुई थी

After a late night party Assam women slept found dead

उसकी शिनाख्त मूलत: मेघालय निवासी बहून(35) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि बहून ने असम के गुवाहाटी निवासी अनिरूद्ध भट्टाचार्य से शादी की थी। वह पति और बच्चों के साथ गुवाहाटी में रहती थी।

दो दिन पूर्व अनिरूद्ध पत्नी के साथ जनकपुरी में रहने वाले अपने दोस्त के घर घूमने के लिए आया था। रविवार देर रात तक अनिरूद्ध के दोस्त के घर पर पार्टी हुई थी, जिसमें सभी ने शराब का सेवन किया था।

देर रात तक पार्टी करने के कारण सोमवार सुबह अनिरूद्ध ने पत्नी को नहीं जगाया। दोपहर में जब उन लोगों ने उसे खाने के लिया जगाया, तो वह अचेत अवस्था में मिली। अनिरूद्ध व उसके दोस्त बहून को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशे के कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed