फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after a day of wedding bride escaped with jewelry and cash

दूल्हे के जागने से पहले एक दिन की दुल्हन ने किया ये कारनामा

Mon, 21 Dec 2015 03:48 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 03:48 AM IST
विज्ञापन
after a day of  wedding bride escaped with jewelry and cash

पहले माली हालत बताकर सवा लाख रुपये ऐंठ लिए फिर दूसरे गांव में बुलाई बारात। फिर शादी के अगले दिन दूल्हे के जागने से पहले घर में मौजूद कैश और जेवर समेटकर दुल्हन हुई फरार।

विज्ञापन


हैरान-परेशान पति पहुंचा ससुराल तो पता चला दुल्हन दो बच्चों की मां है और इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। बिचौलियों और चौकी-थाने के चक्कर लगाने के बाद अब पीड़ित एसपी सिटी के पास पहुंचा तो उनके आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


लुटेरी दुल्हन के शिकार बना कोतवाली देहात के गांव धमरावली निवासी स्व. हीरालाल शर्मा का बेटा मनोज कुमार शर्मा । वह पिता की मौत के बाद मां के साथ गांव में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई को सगाई हुई और तीन जून को शादी तय

after a day of  wedding bride escaped with jewelry and cash

20 मई 2015 को गांव के एक परिचित के साथ कुछ लोग उसके लिए रिश्ता लेकर घर आए। इन लोगों में रबूपुरा निवासी युवती का पिता भी था।


शादी की बात तय हुई तो युवती के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए सम्मानजनक तरीके से शादी करने के लिए एक लाख रुपये मुहैया कराने की गुहार लगाई।

किसी तरह 1.20 लाख रुपये जुटाकर मनोज ने युवती के पिता को दिए। 30 मई को सगाई हुई और तीन जून को शादी तय हुई।

जब अगली सुबह वह उठा तो पत्नी गायब थी

after a day of  wedding bride escaped with jewelry and cash

युवती के पिता ने अपने पैतृक गांव में बारात न बुलाकर किसी अन्य गांव में बारात बुलाई। युवती से विवाह कर वह अपने घर ले आया। मनोज ने पुलिस को बताया कि जब अगली सुबह वह उठा तो पत्नी गायब थी।


दुल्हन के जेवर और घर में रखा कैश भी नहीं था। हैरान-परेशान जब वह अपनी ससुराल पहुंचा तो पता चला कि उसकी दुल्हन पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां है।

वहां दुल्हन से मुलाकात हुई तो उसने धमकी दी कि वह कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। अभी दहेज का केस लगाकर 4-5 लाख रुपये और ऐंठ लेगी।

बात न बनने पर चौकी और थाने के चक्कर भी लगाए

after a day of  wedding bride escaped with jewelry and cash

समझौता करने के लिए पीड़त़र ने बिचौलियों के जरिए बात बढ़ाई। बात न बनने पर चौकी और थाने के चक्कर भी लगाए। कहीं सुनवाई न होने पर रविवार को वह एसपी सिटी के पास पहुंचा।


उसकी तहरीर पर एसपी सिटी ने कोतवाली देहात को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस के मुताबिक शादी के नाम पर युवक के साथ ठगी हुई है।

मनोज के मुताबिक, उसकी पत्नी जेवरात और कैश लेकर फरार हो गई। देहात कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed