फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After a brief respite from the heat of the night crying, upset by mercury

गर्मी में रॉन से मामूली राहत के बाद अब रात के पारे ने एनसीआर में बढ़ाई परेशानी

Sat, 21 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
After a brief respite from the heat of the night crying, upset by mercury
गर्मी

एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान रॉनू के कारण नमी बढ़ने के कारण दिन के तापमान में मामूली राहत मिली है, लेकिन राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल के कुछ स्थानों को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत में लू नहीं चली, लेकिन पारा सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


दिल्ली के मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 41.5 डिग्री, पूसा केंद्र पर 39 डिग्री तो फरीदाबाद में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने व पूर्वी हवा के कारण सुबह थोड़ी गर्मी कम महसूस हुई, लेकिन दोपहर बाद गर्मी ने खूब पसीना निकाला।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने 23 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलने की संभावना के साथ वीकेंड तक तापमान में बड़ी गिरावट या वृद्धि से इनकार किया है। दूसरी तरफ वहीं रात के तापमान ने लोगों का दम निकाला है। पूरे एनसीआर में न्यूनतम तापमान 30-31 डिग्री के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 डिग्री से अधिक रहा न्यूनतम पारा

After a brief respite from the heat of the night crying, upset by mercury
दिल्ली में गर्मी

पंजाब के अधिकतर हिस्से, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान के कई हिस्सों और जम्मू-कश्मीर में कुछ केंद्र पर सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा पारा दर्ज किया गया। पश्चिम यूपी, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

हवा में नमी की मात्रा 39-64 फीसदी रहने के कारण पसीना भी अधिक निकला। रात के तापमान में अभी गिरावट के कोई संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने नहीं दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 21-22 मई को पहाड़ों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में बारिश या कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

लेकिन इस दौरान राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगह भी लू भी चलेगी तो 23 मई को यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में कुछ जगह भूलभरी आंधी तो कुछ जगह गरज से साथ बारिश हो सकती है। वहीं 24 मई को इन केंद्र पर कहीं-कहीं धूलभरी आंधी की भविष्यवाणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed