फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 32 years pakistan national fakhra became indian gets certificate from bulandshahr ssp

32 साल बाद पाकिस्तानी बेटी फाखरा को मिली भारतीय नागरिकता, 1988 में हुआ था निकाह

Sat, 26 Sep 2020 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Sep 2020 05:17 PM IST
सार

- एसएसपी ने सौंपा सर्टिफिकेट, 1988 में हुआ था निकाह
- मूल रूप से पाकिस्तान के झेलम जिले की है निवासी

विज्ञापन
After 32 years pakistan national fakhra became indian gets certificate from bulandshahr ssp
फाखरा नॉरिन को मिली भारतीय नागरिकता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में 32 साल से भारत की नागरिकता को भटक रही पाकिस्तानी बेटी को अब नागरिकता मिल गयी है। एलआईयू अफसरों से शनिवार को जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने फाखरा नॉरिन को भारतीयता का सर्टिफिकेट सौंपा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिला झेलम की कालोनी गुलजारी कालोनी निवासी फाखरा नोरीन पुत्री आफताब आलम की शादी वर्ष 1988 में बुलंदशहर के मामन चौकी निवासी नसीम के साथ हुई थी। शादी के दौरान फाखरा लॉन्ग टर्न वीजा पर भारत आई थी।
विज्ञापन


फाखरा ने बताया कि उसने भारतीय नागरिकता के लिए शादी के बाद ही आवेदन किया था, लेकिन हर बार उसका लॉन्ग टर्म वीजा पर ही अवधि बढ़ा दी जाती थी। लगातार प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन मान्यता नहीं  मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार का दिन फाखरा के लिए खुशी लेकर आया। लखनऊ से एक सर्टिफिकेट एलआईयू ऑफिस में पहुंचा। जिसमें बताया गया कि फाखरा को भारत की मान्यता दे दी गई है। शनिवार सुबह एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फाखरा को उसकी नागरिकता का सर्टिफिकेट दिया गया है। बता दें कि वर्तमान में फाखरा दादी बन गयी है। उनकी उम्र करीब 55 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed