फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 10 days, rain brings relief from humidity in Delhi; traffic jams and waterlogging also cause inconvenience

Delhi NCR News: 10 दिन बाद दिल्ली में बारिश ने दी उमस से राहत, जाम व जलभराव से परेशानी भी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
-सफदरजंग मानक केंद्र में सोमवार शाम 5:30 बजे तक 7.2 एमएम बारिश हुई
विज्ञापन

-आज से दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को 10 दिन बाद हुई बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव व लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों व यात्रियों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। सफदरजंग मानक केंद्र में शाम 5:30 बजे तक 7.2 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 और अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन

विभाग ने 21 व 22 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। 21 को हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। 22-23 को भी बादल व हल्की बारिश रहेगी, जबकि 24-25 को मौसम में सुधार के बावजूद बादल बने रहेंगे। अधिकतम तापमान 31-34 व न्यूनतम 21-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बारिश से दिल्ली की रफ्तार थमी, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

सोमवार को हुई बारिश ने जहां दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और वाहनों की धीमी रफ्तार से सुबह और शाम के समय कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, धौलाकुआं, नारायणा, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, नवादा, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, रोहिणी, आजादपुर, पीरागढ़ी और पंजाबी बाग शामिल रहे। कई जगहों पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed