फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Afghan-origin martial arts player Abdul Azim Badakhshi assaulted Indian player Shrikant Shekhar

Delhi: अफगान मूल के मार्शल आर्ट खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Wed, 29 Jun 2022 05:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Jun 2022 05:40 AM IST
सार

सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में मार्शल आर्ट फाइटिंग के दौरान अफगानिस्तान मूल के मार्शल आर्ट खिलाड़ी अब्दुल अजीम बदख्शी ने अपने समर्थकों के साथ उड़ीसा के मार्शल आर्ट फाइटर श्रीकांत शेखर पर जानलेवा हमला किया। घायल खिलाड़ी को उसके दोस्त ने बीएलके कपूर अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गंभीर चोटें लगी हैं। 

विज्ञापन
Afghan-origin martial arts player Abdul Azim Badakhshi assaulted Indian player Shrikant Shekhar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

 अफगानिस्तान मूल के मार्शल आर्ट खिलाड़ी अब्दुल अजीम बदख्शी ने अपने समर्थकों के साथ सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में भारतीय खिलाडी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित खिलाड़ी को बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे गंभीर चोटें लगी हैं। हौजखास पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पास से भारतीय मूल का पासपोर्ट व आधार कार्ड मिला है। इधर पीड़ित ने इस मामले में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में मार्शल आर्ट फाइटिंग के दौरान हंगामा हो गया था। ये मामला दो मार्शल आर्ट फाइटर के बीच था। उड़ीसा मूल का मार्शल आर्ट फाइटर श्रीकांत शेखर पर अफगानिस्तान मूल के खिलाड़ी के समर्थकों ने हमला कर दिया था। श्रीकांत दूसरे खिलाड़ी की तारीफ कर रहा था। इससे नाराज अफगानिस्तान मूल के खिलाड़ी अब्दुल अजीम ने श्रीकांत पर हमला कर दिया। घायल खिलाड़ी को उसके दोस्त ने बीएलके कपूर अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गंभीर चोटें लगी हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हौजखास थाने में मामला दर्ज किया गया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हौजखास पुलिस ने अफगानी खिलाड़ी अब्दुल अजीम बदख्शी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed