{"_id":"7fad4c9ba227d8f4a0d3873023c574ba","slug":"afghan-officer-raped-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानी अफसर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानी अफसर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में अफगानी अफसर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अफगान में मेजर रेंक अफसर है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकरारयों का कहना है कि अफगान हाईकमीशन को सूचना दी थी। देर रात तय किया जाएगा कि अफसर को गिरफ़तार किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार मोहम्मह शेख नाम का अफगानी अफसर दिल्ली में इलाज करने भारत आया हुआ है। दिल्ली में उसकी जान-पहचान गीता कॉलोनी में रहने वाली युवती से हो गई।
विज्ञापन
युवती ने बृहस्पतिवार शाम को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे सी-ब्लाक स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती काफी देर तक बेहोश रही थी। मेडिकल जांच में युवती केसाथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।