{"_id":"48efc03ca199781b32a8a6d5b33045bf","slug":"advocate-jumped-from-12th-floor-of-the-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दक्षिण-पूर्व जिले के सरिता विहार इलाके में वकील ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही मौत की वजह पता चली है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को एम्स के शवगृह में रखवा दिया है। सरिता विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जसोला पार्ट-दो मेंकोचर एंड कोचर लॉ फर्म है। इसमें डिफेंस कॉलोनी निवासी एडवोकेट संजय कोचर बिजनेस पार्टनर थे। इस फर्म का कार्यालय जसोला पार्ट-दो स्थित डीएलएफ टावर है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम पौने सात बजे संजय कोचर ने डीएलफ टावर की 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। बिल्डिंग के चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि इस मामले में हत्या के एंगल से भी तफ्तीश की जा रही है।