फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Advani plays Atal Bihari Vajpayee card in chandni chowk rally

जब आडवाणी ने छोड़े मोदी पर 'अटल बाण'

Sat, 05 Apr 2014 12:08 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
Advani plays Atal Bihari Vajpayee card in chandni chowk rally

शनिवार को गांधीनगर से नामांकन भरने जा रहे बीजेपी के भीष्म पितामह ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी की क्षमताओं पर सवाल खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


शु्क्रवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम के फतवे और कोबरापोस्ट के स्टिंग के बाद अचानक बीजेपी से दूर होते दिख रहे मुस्लिम वोटर्स का ठिकारा मोदी के सर फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब देश का एक बड़ा मुस्लिम वर्ग बीजेपी का समर्थन करता था।
विज्ञापन


उनके अनुसार यह बिल्कुल गलत है कि देश का मुस्लिम वोटर कभी बीजेपी के पक्ष में नहीं रहा। उनके अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों से मुसलमान भी काफी खुश रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बस वाजपेयी ने सुशासन दिया'

Advani plays Atal Bihari Vajpayee card in chandni chowk rally

दिल्ली के उम्मीदवारों में जोश भरने और उनके लिए समर्थन जुटाने पहुंचे वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी के शासन को 'आदर्श राज' बताते उन्हें देश का सबसे बेहतर प्रधानमंत्री करार दिया।

गणेशनगर में एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई प्रधानमंत्री बने, लेकिन देश की बीमारियों को दूर करने की क्षमता उनमें नहीं थी। सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी ने ही लोगों को सुशासन, सुराज और स्वाभिमान दिए।

आडवाणी ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व ‌कि वह वाजपेयी के शासनकाल में अहम पद पर रहते हुए साल बिताए।

'मोदी' को किया इग्नोर

Advani plays Atal Bihari Vajpayee card in chandni chowk rally

शनिवार को चांदनी चौक के बीजेपी उम्मीदवार हषवर्धन के लिए वोट मांगने पहुंचे आडवाणी मोदी को इग्नोर करते हुए भी देखे गए। दरअसल, एक बैठक में लोगों ने उनसे मोदी पर उनकी राय जाननी चाही, तो वह चुप हो गए।

हालांकि इसका एक कारण यह भी था कि सवाल पूछने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इस वजह से एक-एक मोदी से ही जुड़े कई सवाल पूछ लिए गए। इस आडवाणी ने चुप्पी साध ली और बाद में मोदी पर कोई जवाब नहीं दिया और दूसरी बातें करने लगे।

हर्षवर्धन की तारीफ, पर मोदी की नहीं

Advani plays Atal Bihari Vajpayee card in chandni chowk rally

आडवाणी ने कहा कि डॉ. हर्षवर्धन ने दो बूंद के जरिए वह करिश्मा कर दिखाया, जो आज सारी दुनिया में उदाहरण है। हर्षवर्धन का नाम तो भारत स्वास्थ्य वर्धन होना चाहिए।

इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे चैनल में थे तो मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़ कर देखते थे। लेकिन जब मोदी पर हुए सवालों का उन्होंने कोई जवाब देना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed