दूध का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध में डिटर्जेंट समेत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्वों की मिलावट की कई बार लैब में पुष्टि हुई है। लेकिन अब मिलावट रोजमर्रा में लोगों के सामने भी आने लगी है।
सेक्टर- 52 के डी ब्लॉक में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें मलाई का रंग लाल पाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षण विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं और जांच की बात कह रहे हैं।
सेक्टर-52 के डी ब्लॉक निवासी कुसुम पालीवाल ने बताया कि वह एक दूधिए से करीब छह साल से दूध ले रही हैं। वह दूध की मलाई निकाल कर उसका घी बनाती हैं।
करीब दो दिन पहले रात को दूध की मलाई वह फ्रिज में रखना भूल गई थीं। करीब 12 घंटे बाद मलाई गुलाबी हो गई थी, जिस पर उन्होंने विशेष ध्यान नहीं दिया था।
मलाई का रंग देख चौंके गई गृहणी
24 अप्रैल को उन्होंने रोज की तरह दूध लिया था। दूध गर्म करने के बाद शाम को फ्रिज में रख दिया। 25 अप्रैल को दूध की मलाई निकाली लेकिन उसे फ्रिज में रखना भूल गई।
25 को दूध आया, जिसकी मलाई पहले वाली मलाई में डालने के लिए डोंगे का ढक्कन उठाया तो देखा कि मलाई का रंग लाल हो गया था। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य लोग भी उससे दूध लेते हैं। उन लोगों को भी इसकी जानकारी दी है।
जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षण विभाग के खाद्य अधिकारी एसएन सिंह का कहना है कि लैब में पैकेट बंद और खुले दूध के नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं, जो फेल भी हुए हैं लेकिन मलाई का रंग लाल होना हैरान करने वाला है। जांच कराई जाएगी।