{"_id":"5dd40cd48ebc3e548b2b035d","slug":"adoptive-son-stole-4-50-lakh-from-father-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के 4.50 लाख रुपये चुराकर भागा दत्तक पुत्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के 4.50 लाख रुपये चुराकर भागा दत्तक पुत्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tue, 19 Nov 2019 09:10 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोल बाग इलाके में एक दत्तक पुत्र अपने पिता के 4.50 लाख रुपये चुराकर फरार हो गया। छह महीने पिता ने बेटे की तलाश की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो पिता ने सोमवार को मामले की सूचना करोल बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रोहताश परिवार के साथ करोल बाग के रैगरपुरा में रहते हैं। कुछ साल पहले रोहताश ने अपने एक रिश्तेदार से बच्चा गोद लिया था। इस साल मई में रोहताश ने दत्तक पुत्र को 4.50 लाख रुपये देकर अलमारी में रखने के लिए कहा। उसी दिन वह रुपये लेकर फरार हो गया।
रोहताश ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। रोहताश उसकी तलाश करते रहे। उसका पता न चलने पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।