फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admissions open for DTU's integrated BSc-MSc program.

Delhi NCR News: डीटीयू के इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी में दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सीयूईटी स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला, जारी होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी पाठ्यक्रम में दाखिले शुरू हो गए हैं। सीयूईटी यूजी 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को दाखिला मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई शाम सात बजे तक https://saarthi.dtu.ac.in/admissions2026_27/inteBscmsc/sourceCode/ पर आवेदन कर सकेंगे। पहले राउंड की काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट पांच अगस्त को जारी होगी। पहले राउंड के दाखिले 11 अगस्त से शुरू होंगे। दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों की लिस्ट 13 अगस्त को जारी होगी। जबकि दूसरे राउंड के लिए दाखिले 18 अगस्त से शुरू होंगे। स्पॉट राउंड दाखिले के लिए विश्वविद्यालय खाली सीटों की स्थिति के आधार पर तारीखों की घोषणा करेगा।
विज्ञापन


डीटीयू में इस साल बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। वहीं इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी डेटा साइंस के लिए अलग प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार 24 जुलाई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिले को लेकर पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी। जबकि दाखिला की शुरुआत 31 जुलाई से होगी। जबकि दूसरे राउंड के दाखिला की लिस्ट सात अगस्त को जारी होगी। इसके अलावा स्पॉट राउंड के दाखिला को लेकर विश्वविद्यालय बाद में सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये है। आवेदन पूरा करने के बाद शुल्क जमा करना जरूरी होगा, वरना उम्मीदवार को किसी भी काउंसलिंग चरण में सीट आवंटन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। साथ ही शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। डीटीयू ने उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी विवरण ठीक ढंग से पढ़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed