{"_id":"6249d1d3a1811e41d30b55a3","slug":"admission-window-will-open-for-international-students-in-ipu-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईपीयू में कल से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए खुलेगी दाखिले की खिड़की, इस तारीख तक जमा होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईपीयू में कल से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए खुलेगी दाखिले की खिड़की, इस तारीख तक जमा होंगे आवेदन
Sun, 03 Apr 2022 10:27 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:27 PM IST
सार
आईपीयू में प्रवेश पाने के लिए छात्र 30 जून तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 15 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इसे लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ब्रोशर जारी करेंगे।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि. में विदेशी छात्र करें आवेदन
- फोटो : अमर उजाला(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में पढ़ने की चाह रखने वाले विदेशी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यलाय में कल से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दाखिले की खिड़की खुलने जा रही है। इसे लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ब्रोशर जारी करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव शैलेंद्र सिंह परिहार व्याख्यान देंगे। वहीं, जिम्बाब्वे के राजदूत और गाम्बिया के उच्चायुक्त भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। विश्वविद्यालय के विदेशी मामलों की निदेशक प्रो विजिता सिंह अग्रवाल के अनुसार, विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों और विशेष केंद्रों में 15 फीसदी सीटें अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए निर्धारित हैं। सिर्फ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड प्लानिंग में इनके लिए अलग से सीटें नहीं हैं। इससे संबंधित आवेदन का फॉर्म यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
भरे हुए आवेदन फॉर्म 30 जून तक विश्वविद्यालय की विदेशी मामलों के निदेशालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रारूप में जमा कराने हैं। उन्होंने बताया कि दाखिले में प्रथम प्राथमिकता आईसीसीआर फेलोशिप वाले आवेदकों को दी जाएगी। शेष सीटों पर दाखिले उत्तीर्ण परीक्षण के मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। वहीं, संबद्ध संस्थानों में चलाए जा रहे बीएचएमएस, बीएएमएस और बीएससी योगा पाठयक्रमों में दाखिले आईसीसीआर फेलोशिप वाले आवेदकों को दिए जाएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अंग्रेजी दक्षता परीक्षण की अनिवार्यता नेपाल और तिब्बत के आवेदकों के लिए नहीं है। इस बारे में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दाखिला ब्रोशर में उपलब्ध है।
विज्ञापन