फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission to DU will not be granted if program eligibility criteria are not met.

Delhi NCR News: प्रोग्राम की पात्रता पूरी नहीं करने पर नहीं मिलेगा डीयू में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि सीयूईटी में सफल होना ही दाखिले के लिए पर्याप्त नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-यूजी) के प्रथम चरण की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल सीयूईटी में सफल होना दाखिले के लिए पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थियों को संबंधित स्नातक पाठ्यक्रम की निर्धारित पात्रता भी पूरी करनी होगी, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।
डीयू की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिस पाठ्यक्रम के लिए सीयूईटी में भाषा, डोमेन विषय या जनरल टेस्ट अनिवार्य है, उसमें शामिल न होने वाले छात्र उस पाठ्यक्रम में प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। विश्वविद्यालय ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी प्रमाणपत्र सही पाए जाने और पात्रता पूरी होने पर संबंधित कॉलेज सीट को अस्थायी रूप से स्वीकृत करेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। समय पर शुल्क नहीं भरने पर प्रवेश का दावा स्वतः समाप्त माना जाएगा।
विज्ञापन


डीयू ने छात्रों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड गोपनीय रखने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार बनाए गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स में किसी भी परिस्थिति में बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया की सभी निर्धारित समय-सीमाओं का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज जाली या धोखाधड़ी से संबंधित पाए जाते हैं, तो उसे सीएसएएस-यूजी की पूरी प्रवेश प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed