फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission started in SOL six thousand students got registered on the first day

DU SOL Admission: एसओएल में दाखिले शुरू, पहले दिन ही छह हजार छात्रों ने कराया पंजीकरण

Thu, 06 Oct 2022 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 01:10 AM IST
सार

एसओएल की दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत दशहरे के बाद होनी थी लेकिन इसे बुधवार आधी रात से शुरू कर दिया गया। अभी भी काफी छात्रों को इस बात की जानकारी नहीं है कि एसओएल में दाखिला प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। जैसे-जैसे छात्रों को दाखिले शुरू होने का पता चलेगा वैसे-वैसे पंजीकृत छात्रों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा। 

विज्ञापन
Admission started in SOL six thousand students got registered on the first day
du admission - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार आधी रात से हो गई। पहले दिन ही शाम छह बजे तक करीब छह हजार छात्रों ने पंजीकरण करा लिया। जबकि इनमें से कुछ ने पंजीकरण के बाद फीस का भुगतान कर दाखिला भी ले लिया। 

विज्ञापन


एसओएल के विशेष कार्य अधिकारी प्रो. उमाशंकर पांडेय ने बताया कि पहले दिन ही छह हजार छात्रों ने पंजीकरण करा दिया है। कुछ छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिले को पक्का भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहली बार शुरू किए गए बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस में भी कुछ दाखिले हुए हैं। इससे पता चलता है कि छात्रों में प्रोफेशनल कोर्सेज के प्रति रुचि बढ़ी है।  
विज्ञापन


एसओएल की दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत दशहरे के बाद होनी थी लेकिन इसे बुधवार आधी रात से शुरू कर दिया गया। अभी भी काफी छात्रों को इस बात की जानकारी नहीं है कि एसओएल में दाखिला प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। जैसे-जैसे छात्रों को दाखिले शुरू होने का पता चलेगा वैसे-वैसे पंजीकृत छात्रों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि यूजी स्तर के 09 कोर्सेज व मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस में 31 अक्तूबर तक दाखिला लिया जा सकता है। इस तिथि के बाद तिथि को बढ़ाने के विषय में विचार किया जाएगा। एसओएल में हर साल करीब डेढ़ लाख छात्र दाखिला लेते हैं। इस बार नए कोर्स शुरू होने के कारण दाखिला लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मालूम हो कि एसओएल में दाखिले के लिए असीमित सीटें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed