फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission of students boycotting JNU semester exam will not be canceled

जेएनयू सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार करने वाले छात्रों का दाखिला नहीं होगा रद्द, कुलपति का खुला पत्र

Tue, 31 Dec 2019 02:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Admission of students boycotting JNU semester exam will not be canceled
छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कक्षाओं और सेमेस्टर परीक्षा 2019 का बहिष्कार करने वाले हजारों छात्रों का दाखिला रद्द नहीं होगा। ऐसे छात्रों को प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के साथ दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा देनी होगी। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने तीन महीनों में पहली बार छात्रों के नाम के खुला पत्र लिखा है। कुलपति ने अपने पत्र के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों से विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में मदद का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा विश्वविद्यालय प्रमुख होने के नाते सभी छात्रों को नववर्ष 2020 की बधाई देता हूं। विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। 
विज्ञापन


एक जनवरी से जेएनयू में विंटर सेमेस्टर 2020 शुरू होने जा रहा है। हालांकि अभी तक कई छात्रों ने मानसून सेमेस्टर के तहत दिसंबर परीक्षा नहीं दी है। नियमों के तहत ऐसे छात्रों का नामांकन रद्द हो जाता है, लेकिन उन्हें दोबारा मौका देने का फैसला लिया गया है। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की सभी स्कूल, सेंटर व स्पेशल सेंटर के डीन, चेयरपर्सन के साथ बैठक आयोजित हुई है। इसमें फैसला हुआ कि ऐसे छात्रों को प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के साथ दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल फीस बढ़ोतरी वापसी की मांग को लेकर छात्र आठ अक्तूबर से विरोध कर रहे थे। पहले कक्षाओं और फिर दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था। छात्रों के उग्र आंदोलन व बहिष्कार के बीच जेएनयू प्रशासन ने दिसंबर परीक्षा में भाग न लेने वाले छात्रों को दाखिला रद्द करने की चेतावनी दी थी। हालांकि प्रशासन की चेतावनी के बाद भी छात्रों ने अपना विरोध नहीं छोड़ा था। इसके बाद छात्रों को राहत देने व दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा तय शेड्यूल से करवाने के मकसद से छात्रों को घर बैठे व्हाट्सऐप और ईमेल के माध्यम से परीक्षा देने का मौका दिया गया था। इस तरह कुछ छात्रों ने परीक्षा दी थी। हालांकि छात्रों की एक बड़ी संख्या ऐसी थी जो परीक्षा में शामिल नहीं हुई थी।  

एक से पांच जनवरी तक करायें रजिस्ट्रेशन  
कुलपति प्रो. कुमार के मुताबिक, एक जनवरी से पांच जनवरी तक सभी छात्रों को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जा रहा है। दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा न देने वाले छात्रों का प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यह प्रोविजल रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी तक मान्य रहेगा। इस अवधि में उन्हें मानसून सेमेस्टर के तहत अकेडमिक कामकाज को निपटाना होगा। यदि कोई छात्र इस अवधि में भी कामकाज पूरा नहीं करता है तो फिर उस पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। 

चीफ प्रोक्टर कार्यालय से लेना होगा क्लीयरेंस
विश्वविद्यालय प्रशासन की बैठक में फैसला हुआ है कि विंटर सेमेस्टर 2020 में रजिस्ट्रेशन से पहले छात्रों को चीफ प्रोक्टर कार्यालय से क्लीयरेंस लेना होगा। इसी के आधार पर वे आगे अपने स्कूल व सेंटर में जाकर रजिस्ट्रेशन करके कक्षाओं में बैठ सकते हैं। यह प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को भी लेना अनिवार्य होगा। 


व्हाट्सऐप व ईमेल से परीक्षा देने वालों को कोई दिक्कत नहीं
प्रशासन के मुताबिक व्हाटसऐप, ईमेल के माध्यम और दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्हें चीफ प्रोक्टर कार्यालय से सीधे क्लीयरेंस मिल जाएगा। हालांकि ऐसे छात्रों को भी विंटर सेमेस्टर के लिए पांच जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed