फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission may start from third week of May in DU

डीयू : मई के तीसरे सप्ताह से शुरु हो सकता है दाखिला,सीएसएएस व वेबिनार के लिए अलग से जारी किया जाएगा शेड्यूल

Tue, 02 May 2023 12:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 12:53 AM IST
सार

कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इस सिस्टम के माध्यम से सीयूईटी स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार कर सीटों का आवंटन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Admission may start from third week of May in DU
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीएसएएस प्रक्रिया (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) बारहवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मई के तीसरे सप्ताह तक शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सीएसएएस आवेदन प्रक्रिया में भरने के लिए बारहवीं के अंक चाहिए, लेकिन सीट आवंटन सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही किया जाएगा। आवंटन से पहले अंकों व विषयों की मैपिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन

 

कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इस सिस्टम के माध्यम से सीयूईटी स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार कर सीटों का आवंटन किया जाएगा। मालूम हो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 9 फरवरी से 12 मार्च तक सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु किया था। इसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया गया था। अब सोमवार से आवेदन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया शुरू की गई है। इस सुविधा का लाभ तीन मई तक मिलेगा। इसके बाद मई के दूसरे सप्ताह तक परीक्षा शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

दरअसल ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भी डीयू की दाखिला प्रक्रिया देर से शुरू होगी। अधिकारी बताते हैं कि जिस तरह से तैयारी की जा रही है उससे देरी की संभावना नहीं है। सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद डीयू पहले ही अपना इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर चुका है। जिससे कि छात्रों को दाखिले के संबंध में पूरी तरह से जानकारी मिल सके और कोर्सेज के लिए जरूरी दाखिला योग्यता का भी पता चल सके। वहीं, सीएसएएस की प्रक्रिया शुरु होने के बाद जल्द ही दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए वेबिनार शुरु कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन वेबिनार की सीरीज आयोजित करेगा, जिससे में दाखिले से जुड़े हर पहलू के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed