फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admiral ramdas wrote letter to kejriwal and claims his removal illegal

रामदास ने उठाए केजरीवाल पर गंभीर सवाल

Wed, 01 Apr 2015 04:01 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
Admiral ramdas wrote letter to kejriwal and claims his removal illegal

आम आदमी पार्टी में लगभग एक महीने से भी अधिक समय से मची कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के आंतरिक लोकपाल एडमिरल रामदास को उनके पद से हटाए जाने से आए दिन एक नया बवाल मच रहा है।

विज्ञापन


नए घटनाक्रम के तहत एडमिरल रामदास ने एक बार फिर पार्टी को चिट्ठी लिखकर अपने निकाले जाने की वजह पूछी है। गौरतलब है कि पार्टी ने अपने आंतरिक लोकपाल रामदास को उनके पद से हटाने की वजह बताई है कि दिसंबर 2014 में ही उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इसलिए रामदास को उनके पद से हटाए जाने में कुछ गलत नहीं है। वहीं रामदास ने अपने पत्र में पूछा है कि पार्टी कैसे कह सकती है कि उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय से पहले खत्म ‌िककिया रामदास का कार्यकाल

Admiral ramdas wrote letter to kejriwal and claims his removal illegal

गौरतलब है कि एडमिरल रामदास की नियुक्ति नवंबर 2014 में हुई थी और पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी के लोकपाल का कार्यकाल तीन साल का होता है।

ऐसे में एडमिरल रामदास ने अपने पत्र में इसी बात को मुद्दा बनाते हुए पार्टी से पूछा है कि नवंबर 2016 से पहले उनका कार्यकाल कैसे समाप्त किया जा सकता है।

रामदास ने पूछा है कि तीन साल से पहले उनका कार्यकाल खत्म करना तो असंवैधानिक होगा। वहीं इससे पहले भी रामदास के हटाए जाने पर पार्टी के कई दिग्गज सवाल उठा चुके हैं।

रामदास को ‌निकालने पर बागी हुई 'आप' की महाराष्ट्र ईकाई

Admiral ramdas wrote letter to kejriwal and claims his removal illegal

एड‌मिरल रामदास के पद से हटाए जाने को लेकर बोलेने वाले सभी नेताओं का कहना है कि जब रामदास को राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए पुणे से दिल्ली बुलाया गया तो आखिर उन्हें उस बैठक का हिस्सा क्यों नहीं बनने दिया गया।

दरअसल 28 मार्च को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक से एक दिन पहले ही उन्हें मैसेज भेज दिया गया कि बैठक में गतिरोध होने की संभावना के चलते अगर वो बैठक में ना आएं तो बेहतर होगा।

इसके बाद बिना उन्हें कोई सूचना दिए पार्टी के आंतरिक लोकपाल के पद से भी हटा दिया गया। जिसके लिए अब पार्टी की चौतरफा आलोचना हो रही है। इन्हीं कारणों के चलते पार्टी की महाराष्ट्र राज्य इकाई बागी होने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed