{"_id":"675b20b5c8c2c2356c0975c1","slug":"administration-ran-a-bulldozer-on-illegal-construction-in-bawana-area-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बुलडोर एक्शन: एमसीडी की टीम ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बुलडोर एक्शन: एमसीडी की टीम ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, लोगों में मचा हड़कंप
Thu, 12 Dec 2024 11:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:13 PM IST
सार
दिल्ली के बवाना इलाके में आज प्रशासन का अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। बवाना में अवैध निर्माण के खिलाफ एमसीडी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बुलडोजर (सांकेतिक)।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एमसीडी ने नरेला जोन के बवाना वार्ड में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छोटी नहर और हनुमान मंदिर के समीप स्थित सात बीघा कृषि भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
एमसीडी ने अभियान के दौरान बाउंड्रीवॉल, कंक्रीट की सड़कों और अन्य अवैध ढांचों को हटा दिया। फील्ड स्टाफ ने निरीक्षण के दौरान अनधिकृत निर्माणों की पहचान की थी।
विज्ञापन