टिल्लू की हत्या के बाद जागा प्रशासन: लोहे के एग्जॉस्ट पंखे हटे, अंधेरे वाली जगहों पर लगाई जाएंगी एलईडी लाइटें
2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तिहाड़ जेल के वार्डों से खतरनाक वस्तुओं को हटाने का निर्देश जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लोहे के एग्जॉस्ट की जगह पर प्लास्टिक पंखे लगाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल प्रशासन सुरक्षा की खामियों को दूर करने में जुट गया है। हमलावरों ने एग्जॉस्ट पंखे से हथियार बनाकर टिल्लू पर जानलेवा हमला किया था। जेल प्रशासन ने जेल में लगे करीब दो हजार एग्जॉस्ट पंखों को हटा दिया है। अब इसकी जगह पर प्लास्टिक के एग्जॉस्ट पंखे लगेंगे। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने उन जगहों की पहचान कर ली है जहां अंधेरा रहता है। इन जगहों पर एलईडी लाइटें लगाईं जाएंगी।
2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तिहाड़ जेल के वार्डों से खतरनाक वस्तुओं को हटाने का निर्देश जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लोहे के एग्जॉस्ट की जगह पर प्लास्टिक पंखे लगाएगा। इसके लिए निविदाएं जारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि एक महीना में काम को पूरा कर लिया जाएगा।