Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Administration clarifies arrangements at GTB Hospital, terms allegations baseless

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में व्यवस्थाओं पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आरोपों को बताया निराधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
मीक्षा व मंजूरी के बाद इमरजेंसी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष रखा है। प्रशासन ने कई आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अस्पताल के रिकॉर्ड में इनकी पुष्टि नहीं होती है और बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी विभाग को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय आवश्यक समीक्षा व मंजूरी के बाद लिया गया था। वहां मरीजों के लिए सीटी स्कैन, एक्स-रे, लैब और सुपर स्पेशियलिटी इलाज सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इमारत के रखरखाव पर जानकारी देते हुए बताया गया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहयोग से सुधार कार्य जारी है। कमजोर प्लास्टर वाले हिस्सों को हटवा दिया गया है और अब उनकी मरम्मत कराई जाएगी। वेंटीलेटर की उपलब्धता पर स्पष्ट किया गया कि पूर्व में खरीदे गए उपकरणों के साथ-साथ कोरोना काल में दान मिले वेंटीलेटर भी उपयोग में लाए जा रहे हैं, जिनकी जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए अनुबंध व आउटसोर्सिंग के माध्यम से पैरामेडिकल स्टाफ और नियमित साक्षात्कार के जरिए रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। प्रशासन ने दोहराया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और मरीजों को बेहतर उपचार देना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



जीटीबी अस्पताल में जांच सुविधाओं की कमी, भटक रहे मरीज
पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में एमआरआई, ईको कार्डियोग्राफी, डॉप्लर और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट जैसी जरूरी जांचें नियमित रूप से न होने से मरीज परेशान हैं। सुविधाओं के अभाव में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है या दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। हालात ये हैं कि अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के द्वितीय वर्ष के एक छात्र को भी जांच के लिए एम्स रेफर करना पड़ा। मरीज कृष्ण ने बताया कि निजी केंद्रों का खर्च न उठा पाने के कारण वे सरकारी अस्पताल आते हैं, लेकिन समय पर जांच न होने से बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article