फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Adiguru Shankaracharya birth anniversary was celebrated at Constitution Club

Delhi: कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती, कैबिनेट मंत्री से लेकर ये नेता रहे मौजूद

Fri, 02 May 2025 06:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 May 2025 06:20 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में आदिगुरु शंकराचार्य के जयंती समारोह को कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाया गया। समारोह का आयोजन युवा चेतना के द्वारा किया गया। जहां जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया। 

विज्ञापन
Adiguru Shankaracharya birth anniversary was celebrated at Constitution Club
दिल्ली में मनी आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सभागार में आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के द्वारा किया गया। जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह, सांसद नीरज शेखर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयुख, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी अतिथियों ने आदिगुरु शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि भी किया।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य हमारे आराध्य हैं, हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने हेतु संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर अवकाश घोषित किया और स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में डाक टिकट जारी किया। हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन के खिलाफ बोलने वालों का कोई अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन


भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा  कि आदिगुरु शंकराचार्य सनातन धर्म के सूर्य थे। गजेन्द्र शेखावत ने कहा कि अखंड भारत के नवनिर्माण में उन्होंने अद्भुत काम किया। आग कहा कि हमारी सरकार भी आदिगुरु शंकराचार्य जी के विचारों के अनुरूप काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य ने देश को नई दिशा दिया और आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। आगे कहा कि सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह ने कहा कि भारत वर्ष आदिगुरु शंकराचार्य का सदैव ऋणी रहेगा। न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में सबका सम्मान है।

सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयुख ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर किसी का प्रगति नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म का उद्घोष पूरी दुनिया में हो रहा है।


अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सनातन धर्म के खिलाफ अभियान चलाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सनातन धर्म का रक्षा किया। सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्द्धन हेतु हमारा प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह, डॉ. विनोद डोगरा, डॉ. मारूफ चौधरी, रंजीत चौधरी, गोपाल झा, सुरेंद्र कुशवाहा, रोहित चौधरी, राजमल जैन, आदर्श पासवान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed