फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Adi Karmayogi Student Chapters launched at IIT Delhi

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली से आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
- देशभर के लिए आईआईटी दिल्ली बना नोडल केंद्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आईआईटी दिल्ली में आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम के लिए आईआईटी दिल्ली के भगवान बिरसा मुंडा प्रकोष्ठ को देशभर के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है।

इस संबंध में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनआईटी सहित कई दूसरे संस्थानों में आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स की शुरुआत की गई है। इस मौके पर जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव विभु नायर, आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी सहित देशभर के प्रमुख संस्थानों के निदेशक और कुलपति उपस्थित रहे। विभु नायर ने कहा कि आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनआईटी जैसे शीर्ष संस्थानों के छात्रों को आदिवासी समुदायों और विकास कार्यक्रमों से जोड़कर हम एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं जो भारत के शैक्षिक, सामाजिक और उद्यमशील परिदृश्य को नया आकार देगी।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा कि आईआईटी दिल्ली को आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स के राष्ट्रीय उद्घाटन की मेजबानी करने पर गर्व है। यह मंच छात्रों को आदिवासी क्षेत्रों में मार्गदर्शन, नवाचार और सकारात्मक प्रभाव डालने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed