फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   adarsh Ramlila of Pandav Nagar is shown daily to 300 devotees

रोजाना 300 श्रद्धालुओं को दिखाई जा रही है पांडव नगर की आदर्श रामलीला, कोविड-19 प्रोटोकॉल का हो रहा पालन

Tue, 20 Oct 2020 02:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Oct 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
adarsh Ramlila of Pandav Nagar is shown daily to 300 devotees
पांडव नगर की आदर्श रामलीला - फोटो : amar ujala

पांडव नगर की श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रविवार को यहां पर भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ था। पहले दिन के मंचन में दर्शकों ने भगवान राम का जन्म देखा था। सोमवार को यहां ताड़का वध और भगवान राम व देवी सीता के स्वयंवर का मनोरम मंचन किया गया। 

विज्ञापन


श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से इस साल लगातार 50वें वर्ष रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मौजूदा समय तीसरी पीढ़ी यहां पर रामलीला का आयोजन करा रही है। रामलीला कमेटी के महासचिव मनीष वत्स ने बताया कि जहां एक तरफ कोरोना महामारी के कारण रामलीला के आयोजन में सतर्कता और सावधानियों का पूरी तरह ख्याल रखा गया है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खुशी और रामलीला आयोजन की 50वीं वर्षगांठ को भी यादगार बनाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए इस बार भी पिछली बार की ही तरह 40 गुणें 60 वर्ग फुट आकार का भव्य मंच तैयार किया गया है। हालांकि इस बार 28 कलाकार ही पूरी रामलीला के मंचन में किरदार निभा रहे हैं। रोजाना रात 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मैदान को चारों तरफ से बैरिकेड लगाकर बंद किया गया है। प्रवेश के लिए केवल एक द्वार बनाया गया है। जहां पर लोगों का मास्क जांचने के बाद हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यहां पर तीन जगह सैनिटाइजर मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मैदान के अंदर डेढ़ सौ पुरुषों और डेढ़ सौ महिलाओं के लिए अलग-अलग कुर्सियां लगाई गई हैं। सभी कुर्सियां एक दूसरे से 2 फुट की दूरी पर लगाई गई हैं। कोविड-19 का पालन कराने के लिए रामलीला समिति और दिल्ली पुलिस की ओर से करीब 50 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 28 अक्टूबर को रामलीला समाप्त होगी। पांडव नगर में निकलने वाली राम की बारात हर वर्ष पूर्वी दिल्ली की सबसे बड़ी बारात होती थी। लेकिन इस बार यहां पर भव्य राम की बारात नहीं निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed