{"_id":"c5573c8304864ebfbae81b5c6e9edd0b","slug":"actor-rajpal-yadav-ata-pata-laapata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज नहीं लौटा पा रहे राजपाल यादव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज नहीं लौटा पा रहे राजपाल यादव!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री के हास्य अभिनेता राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा पांच करोड़ रुपये की देनदारी के मामले में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
हास्य अभिनेता व उनकी पत्नी ने रुपयों की अदायगी का आश्वासन देते हुए हाईकोर्ट से कुछ समय की मोहलत मांगी है। जस्टिस जीएस सिस्तानी ने यादव के आग्रह को स्वीकार करते हुए एक महीने की मोहलत दी है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी। पीठ ने अगली सुनवाई पर राजपाल की पत्नी को व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान की है।
राजपाल व राधा के खिलाफ दिल्ली के कारोबारी एमजी अग्रवाल ने पांच करोड़ रुपये की वसूली के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
कारोबारी का आरोप है कि इन्होंने उससे कर्ज लिया था और अब पैसा वापस नहीं कर रहे। यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था।
विज्ञापन