{"_id":"fb14eac2a5c2576cc00318853f269198","slug":"actor-john-abraham-in-a-school-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और जब सरदार सिंह के साथ स्कूल पहुंचे जॉन अब्राहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और जब सरदार सिंह के साथ स्कूल पहुंचे जॉन अब्राहम
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने गुरुवार को नोएडा के स्कूल में कहा कि देश के सभी खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए। इसके लिए वह कैंपेन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-132 स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में माता भगवती चड्ढा स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। पंद्रह साल पूरे होने पर आयोजित वार्षिक समारोह 'स्वयं सिद्धा' में हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और अभिनेता जॉन अब्राहम ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ‘गर्ल चाइल्ड एंड वुमैन एंपावरमेंट’ पर प्रदर्शनी लगी। साथ ही समाज में औरतों को बराबरी का अधिकार देने वाली नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इस अवसर पर सरदार सिंह ने कहा कि क्रिकेट की तरह सभी खेलों को बढ़ावा मिले इसके लिए संयुक्त योजना बननी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया लीग(एचआईएल) से हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जल्द ही यह खेल क्रिकेट की भांति गली-गली तक पहुंच जाएगा। वहीं, जॉन अब्राहम ने छात्रों को वाहन चलाते समय सावधान रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।
माता भगवती चड्ढा स्कूल की प्रधानाध्यापक वंदना शर्मा ने कहा कि स्कूल विकलांग बच्चों को शिक्षित करने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने केलिए कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य है बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाना। साथ ही शारीरिक, सामाजिक और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
वार्षिक समारोह आयोजित
नालेज पार्क स्थित जेआरई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार से वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। तीन-दिवसीय कार्यक्रम में करीब सौ कॉलेजों के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन बिजनेस प्लान चेलेंज, वीडियो क्लिप मेकिंग, क्लिप-ओ-मेनिया,वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित हुईं। इसमें कुल दो लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।