फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Actor Annu Kapoor discharged from hospital

Delhi: अन्नू कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती हुए थे अभिनेता

Sun, 29 Jan 2023 01:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Jan 2023 01:55 PM IST
सार

अभिनेता अन्नू कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
Actor Annu Kapoor discharged from hospital
अन्नू कपूर ने डॉक्टरों के साथ खिंचवाई फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ्य होने के बाद अन्नू कपूर की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह डॉक्टर्स और बाकी स्टाफ के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अन्नू समेत सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pathaan Box Office Day 5: 300 करोड़ पूरे होते ही सोमवार को मीडिया से मिलेंगे शाहरुख, रविवार को भी बवाल कमाई
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिनों पहले अन्नू कपूर ने सीने में दर्द की  शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पातल में भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराने के बाद वह लगातार डॉक्टरों की देखरेख में थे। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे थे। उनके प्रशंसकों की दुआ रंग लाई और अब एक्टर ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Tina Datta: बिग बॉस 16 से बेघर होने के बाद टीना ने शालीन पर साधा निशाना, कहा- ऐसे इंसान के साथ दोस्ती...
वर्क फ्रंट की बात करें तो अन्नू अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। 66 वर्षीय अभिनेता अब तक कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म मंडी से की थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई यादगार रोल निभाए। चमेली की शादी, 7 खून माफ, जॉली एल एल बी 2, रेनकोट, विक्की डोनर, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से उन्होंने लोगों की खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed