फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action will be taken against those tampering with names in the DUSU elections

Delhi NCR News: डूसू चुनाव में नाम से छेड़छाड़ करने वालों पर गिरेगी गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर में नाम के साथ अतिरिक्त अक्षर जोड़ने पर उम्मीदवारी तक जा सकती है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के दौरान पोस्टर और प्रचार सामग्री में नाम के आगे-पीछे अतिरिक्त अक्षर जोड़ने पर प्रॉक्टर कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। कुछ उम्मीदवार अपना नाम सूची में ऊपर दिखाने के लिए ए अक्षर लगा रहे हैं, जिसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।
प्रॉक्टर मनोज सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा रहा है और अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद नियम तोड़ने वालों पर अनुशासनात्मक व चुनावी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें उम्मीदवारी रद्द करना भी शामिल है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने छात्रों को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों, एनजीटी के निर्देशों, लिंगदोह समिति की सिफारिशों और डूसू चुनाव सुधारों के तहत प्रचार नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। प्रॉक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया कि छोटी-छोटी अनियमितताओं को भी गंभीरता से लिया जाएगा और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed