फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action taken against those selling and burning firecrackers in Ghaziabad, cases registered against more than 100 people

गाजियाबाद में पटाखा जलाने और बेचने पर 150 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Mon, 16 Nov 2020 11:51 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, गाजियाबाद
पीटीआई, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action taken against those selling and burning firecrackers in Ghaziabad, cases registered against more than 100 people
पुलिस द्वारा पकड़े गए पटाखे - फोटो : एएनआई

गाजियाबाद में पटाखे छोड़ना एवं बेचना प्रतिबंधित होने के बाद भी लोगों ने खूब आतिशबाजी छोड़ी। पुलिस ने नियमों को तोड़ने वाले करीब 150 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें 27 लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर 30 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अवैध भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


छोटी एवं बड़ी दीपावली पर जिले में लोगों ने एनजीटी के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया। छोटी दीपावली की रात से ही लोगों ने खूब आतिशबाजी की। बड़ी दिपावली पर इसका असर ज्यादा दिखाई दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को जिले के अलग हिस्सों से पटाखा छोड़ने के 150 से अधिक शिकायतें आई। इन सभी शिकायतों पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन किसी आरोपी के मौजूद नहीं होने की वजह से पुलिस ने संबंधित के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/16 के तहत नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ स्थानों पर संबंधित चौकी प्रभारियों ने पटाखा बजाने वालों के खिलाफ अपने स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छोटी एवं बड़ी दीपावली पर अवैध भंडारण व बिक्री से संबंधित डायल 112 पर 40 काल आईं। इसमें 27 मुकदमे दर्ज किए गए और 30 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं सड़क पर हुड़दंग कर पटाखे फोड़ने वाले लगभग दो दर्जन लोगों को धारा 151 तहत गिरफ्तार किया।


सोशल मीडिया पर शिकायत पर बाद पुलिस अलर्ट
सोशल मीडिया पर लगातार शिकायत मिलने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को आदेश जारी किए कि गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जो लोग शांति व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए, जिससे त्योहार पर किसी तरह की लोगों के सामने दिक्कत न आए। उन्होंने निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी गली मोहल्ले एवं कालोनियों में गश्त करते रहे। जिससे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed