{"_id":"69f5ec7a588b52de98077868","slug":"action-taken-against-illegal-construction-in-wazirpur-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134710-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वजीरपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वजीरपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वजीरपुर इलाके में शनिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन ने वजीरपुर में रेलवे लाइन के पास स्थित झुग्गी बस्तियों को गिराने के लिए सुबह से ही बुलडोजर का इस्तेमाल किया। बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई की गई। आरोप है कि कार्रवाई के बाद भीषण गर्मी में सैकड़ों परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बता दें कि पुलिस बल, आरपीएफ और अर्धसैनिक बलों की मौके पर तैनाती की गई थी। इसके बाद अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। संगठन ने कार्रवाई को रोकने और विस्थापित परिवारों के लिए रैन बसेरे व भोजन की व्यवस्था करने की मांग की है।