फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action taken against Amanatullah Khan on the basis of two FIRs

Delhi: दो प्राथमिकियों के आधार पर हुई अमानतुल्ला खान पर कार्रवाई, AAP विधायक की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान

Tue, 03 Sep 2024 04:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Sep 2024 04:56 AM IST
सार

ईडी के वकील ने कोर्ट में कहा कि पूछताछ में खान ने एजेंसी को भटकाने का प्रयास किया। उन्हें 14 समन भेजे गए और वह सिर्फ एक बार, वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी के सामने पेश हुए।

विज्ञापन
Action taken against Amanatullah Khan on the basis of two FIRs
अमानतुल्लाह - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई दो अलग-अलग प्राथमिकियों के आधार पर की है। पहली प्राथमिकी सीबीआई ने वक्फ बोर्ड से संबंधित अनियमितताओं की दर्ज की थी जबकि दूसरी दिल्ली के भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज की है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार रात को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को चार दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


ईडी के वकील ने कोर्ट में कहा कि पूछताछ में खान ने एजेंसी को भटकाने का प्रयास किया। उन्हें 14 समन भेजे गए और वह सिर्फ एक बार, वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी के सामने पेश हुए।
विज्ञापन


सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस रही तैनात
खान के आवास पर छापे के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और दिल्ली पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें खान अपनी सास के बिस्तर के बगल में बैठे हैं। उनकी सास का हाल में ही ऑपरेशन हुआ है। एक अन्य वीडियो में खान अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़े ईडी अधिकारी से बात करते सुने जा सकते हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल तक वक्फ के सदस्य थे खान
ईडी का आरोप है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड ने अवैध भर्तियां कर भारी-भरकम रिश्वत ली और पैसे को करीबियों के नाम पर संपत्तियों में निवेश किया। खान दिल्ली वक्फ बोर्ड में 2018 से 22 तक सदस्य थे। ईडी का आरोप है कि उन्होंने अनियमितताओं को अंजाम दिया।

खान की गिरफ्तारी आप सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण : यादव
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों में ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर आप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खान की गिरफ्तारी आप सरकार के भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों का एक और स्पष्ट उदाहरण है। ईडी के उनके निवास पर छापामारी के बाद गिरफ्तारी ने आप शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रमाण पेश किए हैं।

परिवार के साथ गलत व्यवहार किया : संजय  
संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमानतुल्लाह खान और उनके परिवार के साथ ईडी और दिल्ली पुलिस ने गलत व्यवहार किया। केवल  खान को अपमानित करने के लिए एक छोटे से घर में बार-बार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, सत्येंद्र जैन जेल में हैं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल से बाहर आए हैं।

जेल जाने के बाद कोई भी काम नहीं रुकेगा : खान
अमानतुल्लाह खान ने ओखला विधानसभा की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्षेत्र का कोई काम नहीं रुकेगा। सभी रुके हुए काम पूरी पार्टी मिलकर पूरे कराएगी। इन लोगों से टूटने वाले नहीं हैं और न ही झुकने वाले हैं, न डरने वाले हैं। खान ने कहा कि वो बिल्कुल बेकसूर हैं। उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। जिस तरह पहले इंसाफ मिला है, इस बार भी मिलेगा।

कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसे जवाब देना पड़ेगा : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश में कानून का शासन चलता है। कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसे जवाब देना पड़ेगा। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। सचदेवा ने पूछा है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है तो फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं में इतनी घबराहट क्यों है। आम आदमी पार्टी के अंदर एक लंबी जमात अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का है और जब उन पर कार्रवाई होने लगती है तब घबराने लगते हैं और शोर मचाते है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अमानुतुल्लाह खान के खिलाफ संगीन अपराध है। जब वह वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे तब लोगों से नौकरी देने के नाम पर अवैध तरीके से पैसा लिया। ईडी उनके यहां जांच कर रही है। आप की पुरानी आदत है कि प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार करते है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अमानतुल्लाह खान ने इमामों की 19 करोड़ रुपये कीं तनख्वाह के पैसे में भ्रष्टाचार किया है। फतेहपुरी वक्फ बोर्ड का एमसीडी स्कूल खाली करवाकर उसमें अवैध दुकानें बनाकर करोड़ों रूपये में बेचने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed