फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action can be taken soon on Shah beri responsible

शाहबेरी के ‘जिम्मेदारों’ पर भी जल्द हो सकती है कार्रवाई

Fri, 06 Dec 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Action can be taken soon on Shah beri responsible
demo pic

शाहबेरी में अवैध निर्माण के दौरान तैनात रहे प्राधिकरण और पुलिस अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। यमुना प्राधिकरण के भूमि घोटाले में शासन की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और प्राधिकरण दोनों महकमों में यही चर्चा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शाहबेरी में अवैध निर्माण के दौरान तैनात रहे और लापरवाही बरतने वाले प्राधिकरण और पुलिस अधिकारियों की सूची मांगी थी। इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त अनिता मेश्राम भेज चुकी हैं। माना जा रहा है जल्द ही शासन की ओर से इस मामले में निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ साल पहले बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित शाहबेरी में दो भवन ढह गए थे। भवन के मलबे में दबकर 9 लोगों की मौत हो गई थी। सीएम ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी बिल्डरों को जेल भेजने और अवैध निर्माण के दौरान तैनात रहे अधिकारियों की सूची तलब की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने  एक के बाद एक कई केस दर्ज किए और कई बिल्डरों को जेल भेजा है। वहीं, सीएम के निर्देश पर प्राधिकरण और पुलिस के कई तत्कालीन अधिकारियों की सूची व जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त अनिता मेश्राम शासन को भेज चुकी हैं। 

पूर्व में गई जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने यमुना प्राधिकरण के 14 अधिकारियों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। 


वहीं, शाहबेरी में अवैध निर्माण के दौरान जिम्मेदार रहे अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए शासन की रिपोर्ट भी जल्द आ सकती है। एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह का कहना है कि अभी शाहबेरी के मामले की शासन से रिपोर्ट या कार्रवाई के निर्देश आने की जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed