{"_id":"66a2d1dcd690f9c69f0bfab4","slug":"action-against-1647-people-in-making-delhi-metro-rail-and-creating-disturbance-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मेट्रो नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, रील बनाने और उपद्रव में 1647 लोगों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मेट्रो नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, रील बनाने और उपद्रव में 1647 लोगों पर कार्रवाई
Fri, 26 Jul 2024 03:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:59 AM IST
सार
डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि केवल रील बनाने पर कार्रवाई नहीं की गई है बल्कि ट्रेन या मेट्रो परिसर में उपद्रव करने, ट्रेन के फर्श पर बैठने, खाना खाने जैसे विभिन्न तरह के मामलों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मेट्रो में रील बनाने व विभिन्न तरह के उपद्रव करने के मामले में डीएमआरसी अभियान चल रही है। इसके तहत बीते तीन माह में 1600 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि केवल रील बनाने पर कार्रवाई नहीं की गई है बल्कि ट्रेन या मेट्रो परिसर में उपद्रव करने, ट्रेन के फर्श पर बैठने, खाना खाने जैसे विभिन्न तरह के मामलों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इसके तहत मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत उपद्रव पैदा करने के लिए 1647 लोगों पर कार्रवाई की गई। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 1600 थी। डीएमआरसी ने अप्रैल, मई और जून में क्रमशः 610, 518 और 519 कार्रवाई की जानकारी जारी की है। आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वर्ष में यह आंकड़ा 528, 485 और 587 था। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार का कहना है कि मेट्रो परिसर में उपद्रव मचाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन