{"_id":"6821f2bd803787e76d0af53b","slug":"acp-misbehaved-with-a-female-police-officer-while-drunk-in-delhi-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ACP ने नशे में महिला पुलिसकर्मी से की अभद्रता, शिकायत के बाद रेलवे इकाई से हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ACP ने नशे में महिला पुलिसकर्मी से की अभद्रता, शिकायत के बाद रेलवे इकाई से हटाया गया
Mon, 12 May 2025 06:38 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 12 May 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रेलवे पुलिस ने एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के खिलाफ कार्रवाई की है। एसीपी पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर एक महिला कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर दुर्व्यहार करने का आरोप है। पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, उसकी मेडिकल जांच की गई और रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह नशे में था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि हमें एक महिला कांस्टेबल से शिकायत मिली कि एसीपी ने उनके साथ दुर्व्यहार किया और ड्यूटी पर नशे में थे। 55 वर्षीय एसीपी दिल्ली पुलिस की रेलवे इकाई में तैनात थे और 9 मई को वह शराब पीकर ड्यूटी पर आए थे। मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि हुई थी। मामले को पॉस समिति को भेज दिया गया है। साथ ही रेलवे इकाई से हटाकर उसे मेट्रो यूनिट में भेज दिया गया है।
विज्ञापन