{"_id":"a4102a65d024947bbb4af48126b2d6c4","slug":"acp-flat-will-open-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा ACP का फ्लैट, होगा हवन भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेगा ACP का फ्लैट, होगा हवन भी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीपी अमित सिंह और पत्नी डॉ. सरिता की खुदकुशी के पीछे के कारणों को खोजने में पुलिस जुटी हुई है, मगर जांच अभी आगे नहीं बढ़ पाई है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-100 स्थित लोटस बॉउलवर्ड सोसाइटी में अमित के फ्लैट को पुलिस खोल कर जांच आगे बढ़ाने वाली थी, मगर परिजन अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
अब पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को फ्लैट खोला जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि फ्लैट में परिजन हवन भी करेंगे। एसीपी की मौत के बाद ही पुलिस ने फ्लैट संख्या 403 को सील कर दिया था। जांच के लिए पुलिस ने अमित सिंह का आईफोन मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
इसी बीच बुधवार को एसीपी अमित की पत्नी सरिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में जांच आगे नहीं बढ़ सकी। थाना प्रभारी सेक्टर-39 जहीर खां का कहना है कि शुक्रवार को फ्लैट में जा कर जांच पड़ताल किए जाने की संभावना है। परिजन बृहस्पतिवार को अस्थि विसर्जन करने चले गए थे।
विज्ञापन
वहीं, बताया जा रहा है दोनों के परिजन फिलहाल अमित के साले कुलदीप के घर रुके हैं जो कि एटीएस में हैं वहां रह रहे हैं। अमित और सरिता की 18 माह की बेटी काव्या भी उन्हीं लोगों के साथ है।