फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid attack victim s condition is improving eye treatment is going on

Delhi Acid Attack: तेजाब पीड़िता की हालत में सुधार, आंख का चल रहा है इलाज, परिवार वालों से कर रही है बातचीत

Thu, 15 Dec 2022 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Dec 2022 11:11 PM IST
सार

बुधवार को तेजाब फेंके जाने से किशोरी 8 फीसदी झुलस गई थी। तेजाब ने उसके चेहरे और आंख को भारी क्षति पहुंचाई थी। किशोरी का चेहरा झुलस गया था।

विज्ञापन
Acid attack victim s condition is improving eye treatment is going on
घटनास्थल दिखाता चश्मदीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती तेजाब पीड़िता की हालत में सुधार है। किशोरी की आंख का इलाज चल रहा है। अब वह अपने परिवारवालों से बातचीत कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। शुक्रवार (आज) पुलिस घटना के संबंध में उसके बयान दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन


बुधवार को तेजाब फेंके जाने से किशोरी 8 फीसदी झुलस गई थी। तेजाब ने उसके चेहरे और आंख को भारी क्षति पहुंचाई थी। किशोरी का चेहरा झुलस गया था। साथ ही आंख खुलने में दिक्कत आ रही थी। गुरुवार को डॉक्टरों ने उसकी आंख की जांच की। डॉक्टरों का कहना है कि झुलस जाने की वजह से आंख को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी अपने परिवार वालों से बातचीत कर रही है। पुलिस पीड़िता का भी बयान लेगी। इसके लिए शुक्रवार आज पुलिस टीम अस्पताल जाएगी। डॉक्टरों की इजाजत के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। किशोरी के अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पुलिस उसका अदालत में भी बयान दर्ज करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed