{"_id":"5b9a27b7867a557ec232ce55","slug":"acid-attack-shabnam-rani-by-brother-in-law-in-up-bulandshahr-she-move-supreme-court-against-halala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलाला-बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाने वाली शबनम रानी पर एसिड अटैक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलाला-बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाने वाली शबनम रानी पर एसिड अटैक, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 13 Sep 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
shabnam rani
- फोटो : अमर उजाला
हलाला और बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाली महिला शबनम रानी पर यूपी के बुलंदशहर में एसिड अटैक हुआ है। एसिड हमले के बाद शबनम रानी की हालत गंभीर बनी हुई है।
माना जा रहा है कि शबनम को सुप्रीम कोर्ट जाने की सजा मिली है। बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव जोलीगढ़ निवासी हलाला, बहुविवाह और तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली महिला रानी शबनम पर आरोपी देवर ने तेजाब से हमला कर दिया। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब आज सुबह वह एसएसपी से शिकायत करने के लिए बुलंदशहर आ रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बाइक पर था सवार। दोनों ने महिला पर एसिड से हमला कर दिया। महिला बर्न वार्ड में भर्ती है। उससे मिलने डीएम, एसएसपी , एसपी सिटी, नगर कोतवाल, सीओ सिटी पहुंचे हैं।