फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid attack on rape victim in hapur

दुष्कर्म पीड़िता पर घर में घुसकर डाला तेजाब, परिजनों से मारपीट

Sun, 02 Feb 2020 08:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on rape victim in hapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सामूहिक दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता पर आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर तेजाब डाल दिया। विरोध करने पर उसके माता-पिता व भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और उसके घायल परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर एएसपी और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच पड़ताल की। सात फरवरी को पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज होने हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि 16 जुलाई 2019 को उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव निवासी दो युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरे आरोपी को पुलिस आजतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों ने बताया कि पीड़िता के सात फरवरी को न्यायालय में बयान दर्ज होने हैं। फरार चल रहे आरोपी पक्ष के लोग लगातार पीड़ित पक्ष पर केस में फैसले का दबाव बना रहे थे। दबाव न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार सुबह आठ दस लोगों ने हाथों में अवैध हथियार लेकर पीड़ित पक्ष के घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित व उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। विवाद में दुष्कर्म पीड़िता की मां, भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता के ऊपर तेजाब डाल दिया। गनीमत रही कि तेजाब पीड़िता के पैरों पर गिरा। तेजाब से पीड़िता का एक पैर झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग पर तेजाब डालने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा व सीओ सिटी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से भी बातचीत की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाएं है। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बातचीत कर उसका हाल जाना। पीड़ित पक्ष के थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 


एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीड़िता व घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है। घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed