फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acid attack on husband in Ghaziabad

दो भाइयों संग तेजाब लेकर ससुराल पहुंची, बर्बाद कर दी पति की जिंदगी

Fri, 28 Dec 2018 04:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 28 Dec 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on husband in Ghaziabad
acid attack - फोटो : अमर उजाला

झगड़ा होने पर महिला ने पति पर तेजाब डाल दिया। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का चेहरा और आंख झुलस गई है। पीड़ित के भाई ने भाभी और उसके भाइयों के खिलाफ गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सिहानी गेट थाना क्षेत्र के हिंडन विहार निवासी युवक एक कंपनी में मजदूरी करता है। पीड़ित के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी व भाई का विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़ा होता था। इस कारण भाभी मायके में रह रही थी। बुधवार शाम उसकी भाभी अपने दो भाइयों को लेकर उसके घर पहुंची और भाई से झगड़ा करने लगी। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में भाभी तेजाब की बोतल लेकर आई और भाई के चेहरे पर डाल दिया। युवक का पूरा चेहरा झुलस गया और आंखें जल गईं। वारदात को अंजाम देकर भाभी और उसके भाई फरार हो गए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित के भाई ने सिहानी गेट थाने में भाभी और उसके दो भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सिहानी गेट संजय पांडे का कहना था कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed