{"_id":"1cff4d5e47bf044eebeb210a4c6ec7ad","slug":"acid-attack-at-laxmi-nagar-allegation-on-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तेजाब फेंका, पति पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर तेजाब फेंका, पति पर आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में शनिवार रात अज्ञात बदमाश ने 26 साल की एक महिला पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़िता ने पति पर ही तेजाब डलवाने का आरोप लगाया है। शकरपुर थाना पुलिस मामला दर्ज जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शकरपुर निवासी सपना (26 बदला नाम) शादीशुदा है और पति से विवाद के बाद मायके में रह रही है। शनिवार रात को वह घर पर मौजूद थी। इस बीच किसी ने डोर बेल बजाई। जैसे ही सपना ने दरवाजा खोला अज्ञात शख्स ने तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि सपना के चेहरे पर तेजाब नहीं गिरा। सपना को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी फरीदाबाद निवासी युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद हो गया। उसने मायके में रहना शुरू कर दिया। सपना ने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही तेजाब डलवाया है।
विज्ञापन