फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused who misdeed minor girl arrested in Ghaziabad

कल्ला की काली करतूत: पढ़ने गई किशोरी को खाली कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म, हाईवे पर दोनों को पिता ने पकड़ा

Sun, 21 Apr 2024 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले में एक युवक ने नाबलिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Accused who misdeed minor girl arrested in Ghaziabad
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेवसिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर खाली पड़े कमरे में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। कई घंटे बाद नाबालिग को पिता ने एनएच नौ से आरोपी के साथ पकड़ा। आरोपी युवक चकमा देकर फरार हो गया। घर जाकर नाबालिग ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


वेवसिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने परिजनों ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की रोजाना सांय 3 से 4 बजे तक घर से कुरान पढ़ने के लिए कालोनी में एक महिला के घर जाती है। शनिवार को जब समय पर घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाश करने निकले तो पता चला कि उसकी बेटी को मोहल्ला कुरेशियान निवासी सगीर उर्फ कल्ला का लड़का फरमान ले गया। पिता जब ढूंढते हुए एनएच नौ पर पहुंचा तो उसकी बेटी फरमान के साथ दिखाई दी। आरोपी फरमान उसे देखकर उसकी बेटी को छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


पिता अपनी बेटी को लेकर घर आया तो नाबालिग ने अपनी मां को रोते हुएबताया कि फरमान उसे बहला-फुसलाकर एक खाली पड़े कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के पिता ने आरोपी युवक फरमान (22) निवासी मोहल्ला कुरेशियान के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि युवती के पिता की दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी फरमान पुत्र सगीर उर्फ कल्ला निवासी मोहल्ला कुरेशियान डासना के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed