फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who killed child in Delhi s Lodhi Colony made shocking revelations in police interrogation

ये भगवान नहीं शैतान के हैं पुजारी: दरिदों ने हाथ-पैर पकड़ काटा गला, और नशे की 'बलि' चढ़ गया छह साल का मासूम

Sun, 02 Oct 2022 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Oct 2022 10:19 PM IST
सार

आरोपी विजय ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह काफी समय से बच्चे की बलि चढ़ाना चहाता था। बलि चढ़ाने के लिए उसे कई बार सपना आया था। पुलिस को आरोपी विजय की झुग्गी से भगवान शिव का एक कलेंडर और भांग भी मिली है।

विज्ञापन
accused who killed child in Delhi s Lodhi Colony made shocking revelations in police interrogation
आरोपी अमर और विजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में छह वर्षीय मासूम की बलि चढ़ाने वाला आरोपी विजय कुमार भगवान शिव की काफी समय से पूजा कर रहा था। आरोपी विजय ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह काफी समय से बच्चे की बलि चढ़ाना चहाता था। बलि चढ़ाने के लिए उसे कई बार सपना आया था। पुलिस को आरोपी विजय की झुग्गी से भगवान शिव का एक कलेंडर और भांग भी मिली है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी विजय कुमार व अमर कुमार कुछ महीने पहले बिहार से दिल्ली आए थे। उन्हें ठेकेदार बिहार से दिल्ली लेकर आया था। दोनों आरोपी सीआरपीएफ के बने रहे हैडक्वाटर की बिल्डिंग में स्टोर में सीमेंट का बोरा काटने का काम करते थे। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस बिहार पुलिस से संपर्क साधकर आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड को खंगाल रही है। विजय ने पूछताछ में बताया है कि वह काफी समय से बच्चे की बलि चढ़ाना चहाता था। भगवान शिव उसके सपने में आते थे और उसे बच्चे की बलि चढ़ाने का आदेश देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि रविवार रात को भी भगवान शिव ने उसे बच्चे की बलि चढ़ाने के आदेश दिए थे। उस समय पीड़ित बच्चा धर्मेंद्र आरोपियों की झुग्गी के सामने से गुजर रहा था। आरोपी विजय धर्मेंद्र को अपनी झुग्गी की में ले गया। विजय ने पहले बच्चे के सिर पर चाकू से चार से पांच वार किए और फिर चाकू से उसका गला काट दिया। आरोपी अमर कुमार ने धर्मेंद्र के हाथ-पैर पकड़े थे। बच्चे की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी निर्माणाधीन साइट में जाकर छिप गए। यहां से भागने का कोई रास्ता नहीं था, इस कारण आरोपी भाग नहीं पाए थे। मेडिकल जांच में आरोपियों द्वारा नशा करने की पुष्टि हो गई है। 

विज्ञापन

स्वभाव से बहुत चुलबुला था धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का एक बड़ा भाई व एक छोटी बहन है। पीड़ित परिवार के जानकारों का कहना है कि धर्मेंद्र स्वभाव से बहुत ही चुलबुला था। धर्मेंद्र के चाचा नन्हेलाल ने बताया कि धर्मेंद्र घटना के समय सोने जा रहा था। वह अपनी मां को बताकर गया था कि वह सोने जा रहा है। नन्हेलाल का ये भी कहना है कि आरोपी और भी बच्चों की बलि चढ़ाना चहाते थे। हत्या की बता रात 11 बजे पता चली। पहले लोगों को लगा कि आरोपियों ने मुर्गा काटा है। झुग्गी में अंदर जाकर देखा तो धर्मेंद्र का शव पड़ा हुआ था। धर्मेंद्र की मां भागवती का रो- रोकर बुरा हाल था। भागवती ने बताया कि धर्मेंद्र जब गायब हुआ तो उसे ढूंढना शुरू किया गया। आरोपियों की झुग्गी से खून निकल रहा था। धर्मेंद्र का शव प्लाई के नीचे पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed