फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused who forcibly aborted a woman in Greater Noida arrested

महिला से दरिंदगी: शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर कई दिन साथ रखा...गर्भवती होने पर युवक का सामने आया दूसरा रूप

Sun, 25 Feb 2024 09:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Feb 2024 09:13 PM IST
सार

आरोप है कि गर्भवती महिला को दवाई खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
Accused who forcibly aborted a woman in Greater Noida arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी के एक मोहल्ले में महिला को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात कराने तथा मारपीट कर घायल करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव निवासी विनय भाटी ने नौ महीने पहले एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और सहमति के साथ रहने लगे। महिला को गर्भवती होने के बाद विनय उनके साथ मारपीट करने लगा। गर्भवती महिला को दवाई खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पीड़ित महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने करवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed