फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused who dushkarm a woman in Dankaur arrested

जीजा ने दुष्कर्म कर महिला को किया गर्भवती: वशीकरण के बहाने ले गया होटल, कमरे में लांघी मर्यादा... दी ऐसी धमकी

Sat, 01 Jun 2024 10:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Jun 2024 10:05 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने 10 दिन पहले परिवार को मामले की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Accused who dushkarm a woman in Dankaur arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के ठसराना गांव में वशीकरण के नाम पर एक महिला से होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

करीब 7 महीने पहले एक व्यक्ति की पत्नी के साथ गांव के लोकेश ने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी उसकी पत्नी का जीजा है। महिला के पति का आरोप है कि परिवार के लोगों पर वशीकरण के बहाने आरोपी उसकी पत्नी को बाहर ले गया था। जहां उसके साथ होटल में आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते पीड़ित ने मामले की शिकायत नहीं की थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी के दुष्कर्म की वजह से महिला गर्भवती भी हो गई थी। जिसकी जानकारी पीड़िता ने करीब 10 दिन पहले परिवार के लोगों को दी थी।

विज्ञापन

पति समेत 3 पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज 
क्षेत्र के देवटा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।  निशा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी करीब 2 वर्ष पहले देवटा गांव में रहने वाले अमित से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से उसका पति और ससुराली खुश नहीं थे। जिसके चलते उसके साथ तभी से मारपीट की जाती थी। कई दिन पहले भी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। जिसके चलते पीड़ित ने आरोपी पति अमित, सास सरला और ससुर विनोद के खिलाफ कोतवाली में कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed