{"_id":"5ca2b2e8bdec226dae66a1ae","slug":"accused-robbery-cab-driver-for-celebrating-birthday-of-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों संग किया ऐसा काम पुलिस भी हुई देखकर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों संग किया ऐसा काम पुलिस भी हुई देखकर हैरान
Tue, 02 Apr 2019 06:25 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर कैब चालक से लूटपाट की। पुलिस ने उन्हें अगले दिन गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 30 मार्च की देर रात कैब चालक मुकेश ने लूटपाट की सूचना दी थी।
उसने बताया कि उसकी कार बुक कराने वाले चार युवकों ने उसका सारा कीमती सामान लूट लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अगले दिन पुलिस को आरोपियों के बिंदापुर इलाके में घूमने की सूचना मिली।
पुलिस ने जसवीर सिंह (24), गुरप्रीत सिंह (19) और आकाश (22) को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि जसवीर पहले एक कैब पर चालक था। यात्रियों से खराब बर्ताव के कारण उसे काम से निकाल दिया गया था। 30 मार्च के जसवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की योजना बनाई, लेकिन पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
इस बारे में उसने दोस्तों से बात की और कैब लूटने का फैसला ले लिया। दोस्तों का कहना था कि इससे जसवीर खुद को नौकरी से निकाले जाने का बदला भी ले लेगा। 30 मार्च की रात करीब दो बजे उन्होंने पुराने सिम का इस्तेमाल कर कैब बुक कराई।

मुकेश कैब लेकर पहुंचा तो गुरप्रीत आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि बाकी दोस्त पीछे बैठे। कुछ दूर चलते ही उन्होंने गन प्वाइंट पर कार रुकवा ली। गुरप्रीत ने गाड़ी की चाबी इग्नीशन से निकलने की कोशिश की, लेकिन वह भीतर ही टूट गई।
इस कारण उनकी कार लूटकर ले जाने की योजना फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से ब्लूटूथ स्पीकर, मोबाइल फोन और करीब 3000 रुपये लूटे और फरार हो गए।
ड्राइवर से लूटी गई रकम से उन्होंने अगली शाम गर्लफ्रेंड का बर्थ-डे मनाया। इसके बाद उन्होंने फिर एक कैब को लूटने की योजना बनाई, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। गुरप्रीत हत्या के आरोप में कुछ माह जेल में रहा था।