फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused robbery cab driver for celebrating birthday of girlfriend

गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों संग किया ऐसा काम पुलिस भी हुई देखकर हैरान

Tue, 02 Apr 2019 06:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Apr 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
accused robbery cab driver for celebrating birthday of girlfriend
फाइल फोटो
गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर कैब चालक से लूटपाट की। पुलिस ने उन्हें अगले दिन गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 30 मार्च की देर रात कैब चालक मुकेश ने लूटपाट की सूचना दी थी। 
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी कार बुक कराने वाले चार युवकों ने उसका सारा कीमती सामान लूट लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अगले दिन पुलिस को आरोपियों के बिंदापुर इलाके में घूमने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने जसवीर सिंह (24), गुरप्रीत सिंह (19) और आकाश (22) को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि जसवीर पहले एक कैब पर चालक था। यात्रियों से खराब बर्ताव के कारण उसे काम से निकाल दिया गया था। 30 मार्च के जसवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की योजना बनाई, लेकिन पैसे नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में उसने दोस्तों से बात की और कैब लूटने का फैसला ले लिया। दोस्तों का कहना था कि इससे जसवीर खुद को नौकरी से निकाले जाने का बदला भी ले लेगा। 30 मार्च की रात करीब दो बजे उन्होंने पुराने सिम का इस्तेमाल कर कैब बुक कराई।

मुकेश कैब लेकर पहुंचा तो गुरप्रीत आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि बाकी दोस्त पीछे बैठे। कुछ दूर चलते ही उन्होंने गन प्वाइंट पर कार रुकवा ली। गुरप्रीत ने गाड़ी की चाबी इग्नीशन से निकलने की कोशिश की, लेकिन वह भीतर ही टूट गई।

 इस कारण उनकी कार लूटकर ले जाने की योजना फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से ब्लूटूथ स्पीकर, मोबाइल फोन और करीब 3000 रुपये लूटे और फरार हो गए। 

ड्राइवर से लूटी गई रकम से उन्होंने अगली शाम गर्लफ्रेंड का बर्थ-डे मनाया। इसके बाद उन्होंने फिर एक कैब को लूटने की योजना बनाई, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। गुरप्रीत हत्या के आरोप में कुछ माह जेल में रहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed